फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच-पांच लाख रुपये से टांडा के वार्डों में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका टांडा की बोर्ड बैठक में सोमवर को कई निर्णय लिए गए। वार्डों का समुचित विकास कराने के लिए पांच-पांच लाख रुपये तक खर्च करने पर सहमति बनी। गृह कर व जल कर में 20 प्रतिशत सर चार्ज को खत्म करने का प्रस्ताव शासन को भेजने को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

बोर्ड ने अध्यक्ष को 20 लाख रुपये तक खर्च व भुगतान करने का अधिकार शर्त के साथ प्रदान किया गया। तय हुआ कि प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक बुलाई जाए और खर्च हुए पैसों का अनुमोदन कराया जाए। नगर पालिका परिषद की दुकानों के किराए व दूसरों के हाथों हुई बिक्री सहित अन्य मामलों की जांच के लिए सभासदों ने बोर्ड के समक्ष पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कराने की मांग रखी।
अध्यक्ष ने इस पर सहमति जताई और भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। गृह कर व जल कर के लिए ओटीएस योजना लागू करने का प्रस्ताव नहीं पास हो सका। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शबाना नाज व संचालन अधिशासी अधिकारी डाॅ. आशीष कुमार सिंह ने किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण और सकारात्मक रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें