कटेहरी (अंबेडकरनगर)। कर्नाटक के मूदबिद्री स्थित अलवास एजुकेशन फाउंडेशन में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के बीपीएड छात्र सर्वजीत पटेल ने 20 किलोमीटर वॉक रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को बीपीईएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अनीशा पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ अनीशा पटेल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।