फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश के बावजूद उमस व गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन से हो रही बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बारिश के बाद तेज धूप से चिपचिपी गर्मी बनी हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप निकली। सूरज के तल्ख तेवर से लोग परेशान रहे। तपिश और उमस के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर करीब एक दो बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और कुछ देर में ही बारिश होने लगी। करीब 30 मिनट की बारिश के बाद दोबारा धूप निकल आई, जिससे लोग उमस से परेशान रहे। मौसम में बदलाव से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 854 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, इमरजेंसी में दोपहर दो बजे तक 27 मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर की सलोनी, नेवादा की खूशबू, अकबरपुर के कमलेश व कटेहरी के रामनरेश को पेट दर्द के बाद चिकित्सकों ने भर्ती किया। इसके अलावा दो अन्य मरीजों को बुखार होने के कारण भर्ती किया गया।
विज्ञापन

धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
भीषण गर्मी से राहत के लिए एक तरफ जहां सभी को अच्छी बारिश का इंतजार था। वहीं, धान की रोपाई के लिए किसान भी आसमान की तरफ टकटकी लगाए थे। इधर दो दिनों से अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खेतों में पानी भर जाने से किसान धान की रोपाई करने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो खेतों में सिचाईं नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें