फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा थमने के बावजूद लेट चल रहीं ट्रेनें

Mon, 23 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
कोहरा छंटने व मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनें अभी समय से नहीं चल पा रही हैं। रविवार को भी एक तरफ जहां सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। ट्रेनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी न मिलने से यात्रियों को ठंड में घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि घने कोहरे के प्रकोप ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा रखा था। अब जबकि दो दिनों से मौसम साफ हो गया है तो भी ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। घंटों विलंब से चलने का दौर लगातार जारी है। रविवार को भी कई एक्सप्रेेस ट्रेनें विलंब से चलीं।

शनिवार देर शाम छह बजकर 43 मिनट पर अकबरपुर पहुंचने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस छह घंटा तो रविवार को कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह छह बजकर 45 मिनट से चार घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन


सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10 बजे से छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। इसी प्रकार दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर साढ़े 12 बजे से चार घंटा तो दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय एक बजे से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। 

ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के चलते यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। आजमगढ़ जाने वाले रामेश्वरनाथ व संग्राम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पूछताछ केंद्र से उन्हें ट्रेन की स्पष्ट स्थिति की जानकारी दे दी जाती तो उन्हें घंटों ट्रेन का इंतजार न करना पड़ता। उधर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी यात्रियों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें