फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहे सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। मार्च माह में गैस बुकिंग कराने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं को भेजे गए डीएसी नंबर निष्क्रिय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही गैस कंपनियों ने मार्च में जारी किए गए पुराने डीएसी नंबरों को निष्क्रिय कर दिया है। इसके चलते पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को दोबारा नए नंबर जारी होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नया डीएसी नंबर सक्रिय होने के बाद ही संबंधित उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की डिलीवरी दी जाएगी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें