फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम आज देंगे सवा अरब की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज दोपहर कटेहरी पहुंचेंगे। वे यहां लगभग सवा अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन के साथ ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले जिले को सौगात देने के क्रम में अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर पहुंचकर अरबों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा था कि विकास की दौड़ में अंबेडकरनगर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम ने जिले के विकास में तेजी लाने को लेकर मिले आईएसओ प्रमाणपत्र को डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा को सौंपकर उनकी पीठ थपथपाई थी।
इस बीच अब विकास योजनाओं की सौगात लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य जिले में पहुंचेंगे। वे 4 दिसंबर को हेलीकॉप्टर से सुबह सवा 11 बजे कटेहरी पहुुंचेंगे। इसके बाद यहां वे लगभग सवा अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें मुख्य रूप से सड़कों के कार्य शामिल हैं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए न सिर्फ जिला प्रशासन वरन भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीएम सैैमुअल पॉल एन ने डिप्टी सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा की और मातहतों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की कोर कसर नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी से जुड़े पुलिस कर्मियों को संबोधित भी किया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने दावा किया कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शनिवार को बड़ी तादाद में कार्यकर्ता व आम नागरिक कटेहरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें