फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम व मंत्री संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय के तीन मई को प्रस्तावित नामांकन में डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी भागीदारी करेंगे। पार्टी नामांकन से पहले एक जनसभा भी शहर में करेगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटी भाजपा नामांकन को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तीन मई को अकबरपुर आगमन तय हो गया है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने यह जानकारी मंगलवार को यहां दी। बताया कि डिप्टी सीएम के साथ ही प्रदेश के मत्स्यमंत्री व निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी यहां आएंगे। दोनों वरिष्ठ नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें