अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में अंबेडकरनगर में चार नए एसडीएम की तैनाती की गई है, जबकि जिले में तैनात चार एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार एसडीएम अरविंद त्रिपाठी का स्थानांतरण अंबेडकरनगर से वाराणसी कर दिया गया है। वहीं, एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह को अंबेडकरनगर से रामपुर भेजा गया है। एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर को एटा व भीटी के एसडीएम नीरज गौतम को कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, जिले में चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। तृप्ति गुप्ता को बरेली से, मधुमिता सिंह का स्थानांतरण बाराबंकी से, संजीव कुमार का कासगंज से तथा पुष्पेंद्र पटेल का गाजीपुर से अंबेडकरनगर किया गया है। माना जा रहा है कि नए अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। (संवाद)