भीटी में महिलाओं को जागरूक करती पुलिसकर्मी।
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन कार्यों के बढ़ते प्रचलन के कारण साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता व सजगता ही सबसे बेहतर माध्यम है। यह बात बृहस्पतिवार को जहांगीरगंज बाजार में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।
टीम के सदस्यों ने कहा कि इंटरनेट की दुनिया के तेजी से बढ़ते दायरे में बहुत सारी चीजों को सुलभ बना दिया है। इस कारण लोगों की निर्भरता इंटरनेट की तरफ तेजी से बढ़ी है। ऐसे में जब भी ऑनलाइन माध्यम से लेनदेन या खरीदारी करें तो सबसे पहले सभी तथ्यों की जांच कर लें। किसी भी अनजान लिंक पर कदापि क्लिक न करें। बसखारी व बेवाना की पुलिस टीमों ने भी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की।