फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार तहसीलों में डेंगू का प्रकोप

Sun, 11 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जलालपुर, टांडा, भीटी व अकबरपुर तहसील क्षेत्र में डेंगू से दर्जनों लोग पीड़ित हैं। इस बीच रविवार को भी डेंगू की चपेट में आई एक महिला जिला अस्पताल पहुंची। उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, तेज बुखार से पीड़ित चार और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि डेंगू से प्रभावित छह से अधिक लोगों का इलाज लखनऊ व गोरखपुर में चल रहा है। इस बीच रविवार को भी एक महिला डेंगू की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई जिसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासिनी आशा (35) को शनिवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां जांच के दौरान उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए। इस पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, चार और लोग तेज बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा प्रीति (18) को तेज बुखार के चलते रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के सीहमई निवासिनी शालिनी (25) शनिवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी युवराज (16) को भी रविवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर बाजार निवासी राकेश (30) को तेज बुखार के बाद शनिवार देर शाम परिवारीजनों जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा ने बताया कि बीते दिनों जलालपुर में एक बालिका व दो महिलाओं की डेंगू से मौत होने की खबर सामने आई थी।

खुद अपनी मौजूदगी में इसकी जांच कराई तो एक की मौत सामान्य ढंग से जबकि दो की मौत अन्य बीमारी से होने का मामला पाया गया। जलालपुर निवासी सनी तथा अलीगंज टांडा निवासिनी सोनम में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। छह अन्य मरीज में डेंगू की आशंका बनी है। मोहल्लों में दवाओं का वितरण कराने के साथ ही  इर्दगिर्द के लोगों की रक्त पट्टिका जांच के लिए तैयार कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें