फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुआवजे के लिए शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करते मृतका के परिजन और ग्रामीण।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। मदैनिया बाजार में निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद हुई महिला की मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह व सीओ आरबी सिंह ने समझाया-बुझाया। इसके बाद परिजन दाह संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन

बुधवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासिनी उर्मिला पत्नी कैलाश निषाद की मौत कम्हरिया घाट स्थित जय गुरुदेव हास्पिटल में हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि संचालक दुर्गविजय प्रजापति द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम महिला का शव लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने संचालक व एक अन्य कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
शुक्रवार की सुबह परिजन और ग्रामीण मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए शव लेकर मदैनिया बाजार पहुंचे। वहां पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इसके बाद एसडीएम व सीओ आलापुर पहुंचे। परिजन 50 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी, प्रधानमंत्री आवास दिए जाने और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने परिजनों से वार्ता कर सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें