फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कई क्षेत्रों में बारिश से जलभराव

Sun, 25 Jun 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सैदापुर बाजार में बारिश के बाद जलभराव।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इसके चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। उधर शनिवार को बारिश व तेज हवा चलने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति देर रात तक बहाल हो गई लेकिन ट्रिपिंग का सिलसिला रविवार को पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह से तेज धूप होने से लोगों को उमसभरी गर्मी ने काफी परेशान किया। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। हजपुरा, सम्मनपुर, सिकंदरपुर, भीटी व अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश से जलभराव हो गया। इन इलाकों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें