फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा से अयोध्या, बहराइच व मऊ तक बस चलाने की मांग

Fri, 03 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। कस्बे के स्थानीय लोगों ने टांडा से अयोध्या, बहराइच और मऊ तक रोडवेज बस के संचालन की मांग की है। टांडा बुनकर नगरी के तौर पर प्रसिद्ध है। यहां के बने कपड़े देश के कोने-कोने में भेजे जाते हैं। ऐसे में यहां से व्यापारियों का देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आना-जाना भी रहता है।
विज्ञापन

कई स्थानों के लिए टांडा से परिवहन सुविधा न होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए नगर के देवी प्रसाद अग्रहरि, सारिक अंसारी, श्यामसुंदर, अकबर अली, राजू गुप्ता, राजेंद्र आदि ने बताया कि टांडा से अयोध्या, बहराइच व मऊ तक परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की है। इन स्थानों के लिए परिवहन सेवा न होने से काफी मुश्किल हो रही है। लोगों का कहना है कि टांडा से अयोध्या व टांडा से बहराइच, मऊ तक परिवहन निगम की बस चलाने की मांग काफी समय से की जा रही है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से बस चलाने की मांग की है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर बसों को चलाने के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें