फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामनगर बाजार में बाईपास व मनरेगा मजदूरों के भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने बजट सत्र में शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने से लेकर मनरेगा मजदूरों को भुगतान कराने का मुद्दा उठाया। इसी के साथ तमाम सड़कों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का निदान कराने की भी मांग उठाई।

रामनगर बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए भी सदन में आवाज उठाई। विधायक त्रिभुवन दत्त ने मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान समय से कराने की मांग की। साथ ही उनके दी जाने वाली मजदूरी को बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। शिक्षा मित्रों की आवाज उठाते हुए उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की। विधान सभा क्षेत्र के विमावल गांव की दलित बस्ती चूहड़पुर, विमावल-माड़मऊ, बेनीपुर, खतमीपुर रोपर, गोवर्धनपुर समेत तमाम सड़कों को पुर्ननिर्माण व मरम्मत का मुद्दा उठाया। रामनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगला को दुरुस्त कराने के साथ माझा कमरिया व अराजी देवारा में नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पत्थर के बोल्डर लगाए जाने का प्रस्ताव दिया, ताकि यहां कटान की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय कॉलेज में रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति करने, रामनगर बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने के साथ यहां लगने वाली जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने की मांग भी उठाई। यहां बाईपास बनने से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि इन सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द काम कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें