फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठायी ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मंगलवार को अकबरपुर विकासखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि 2800 ग्रेड पे किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे उनका हित मारा जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 30 दिसंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संरक्षक सूर्यभान सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। विभिन्न समस्याओं को लेकर समय समय पर कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष हंसप्रकाश सिंह ने कहा कि लंबे समय से ग्रेड-पे 2800 रुपये किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार लोगों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रेड पे बढ़ने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सिर्फ आश्वासन तक ही कार्रवाई रह गई। अब हमें आश्वासन नहीं चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने व प्रोन्नति कर उसी के अनुसार वेतन दिए जाने की माग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। यह कतई उचित नहीं है। इस प्रकार की उपेक्षा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 30 दिसंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप कुमार दुबे, सुनील श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, राजितराम यादव, सूर्यकांत पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद, विमल वर्मा, अजय कुमार, सुनील कुमार, बांकेलाल, इंद्रसेन, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें