फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आचार संहिता के उल्लंघन में मंत्री पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सांसद लालजी वर्मा ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सांसद ने लिखा कि आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रदेश सरकार के एक मंत्री कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में हूटर बजाकर घूम रहे हैं। बताते चलें कि लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती ही कटेहरी से सपा की प्रत्याशी हैं। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व मीडिया प्रभारी राजितराम यादव ने भी मंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की थी। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से भी कहा है कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें