अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नीट प्रवेश परीक्षा में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग व बहुजन मुक्ति पार्टी ने संयुक्त तौर पर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने के माध्यम से चेताया गया कि यदि शीघ्र ही उनकी न्यायोचित मांगों का पूरा नहीं किया तो आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाया जाएगा।
धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि नीट प्रवेश परीक्षा में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पूर्व में आरक्षण व्यवस्था लागू भी थी लेकिन मौजूदा सरकार ने मनमाने ढंग से आरक्षण को समाप्त कर दिया। इससे पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारा जा रहा है।
बहुजन मुक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ गुड्डू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।