फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात केंद्रों पर आज से शुरू होगी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसमें कुल 4684 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट जबकि दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होने वाली परीक्षा के लिए दो सचल दल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

डीएलएड की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत आठ जनवरी सोमवार से हो रही है। डायट कार्यालय के अनुसार दोनों सेमेस्टर परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आठ जनवरी से 10 जनवरी जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 11 जनवरी से 13 जनवरी तक होगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 2775 जबकि चतुर्थ सेमेस्टर में 1909 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
परीक्षा प्रभारी श्यामबिहारी बिंद ने बताया कि प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी। सीसीटीवी कैमरे के बीच होने वाली परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए दो सचल दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें आरडीआरके सिसानी इंटर कॉलेज सिसानी, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जीआईसी अकबरपुर, जीजीआईसी इनामीपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार शामिल हैं। उधर डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस संबंध में संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें