कहा कि संगठन जलालाबाद जिला शाहजहांपुर स्थित परशुराम जन्मभूमि को धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग लंबे समय से कर रहा है। इसके बावजूद सरकारें इस तरफ नहीं ध्यान दे रही हैं। सरकार के इस रवैये से ब्राह्मण समाज खुद को काफी उपेक्षित महसूस कर रहा है।
जिला प्रभारी शैलेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पदाधिकारियों व सदस्यों ने जोरदार ढंग से आवाज बुलंद की। कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली को धार्मिक तीर्थ स्थल न घोषित करना ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करना है। श्री तिवारी ने कहा कि संगठन इसके लिए पांच वर्ष से लगातार संघर्षरत है।
कहा कि प्रदेश सरकार यदि इसे गंभीरता से नहीं लेगी तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके सीपी त्रिपाठी, कमलनयन, डॉ. आरएन मिश्र, देवेंद्र कुमार, रमेश मिश्र, रामप्रकाश, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।