बताते चलें कि फैजाबाद जेल में निरुद्ध माफिया सरगना खान मुबारक ने न्यायालय में अर्जी दायर कर यह अपील कर रखा है कि उसे जेल स्थानांतरित न किया जाए। इसे लेकर ही न्यायालय के फैसले पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।
जिला मजिस्ट्रेट विवेक ने बीते दिनों शासन को माफिया के फैजाबाद जेल से स्थानांतरित करने की अनुशंसा की थी। शासन ने इस पर उसे बरेली जेल स्थानांतरित करने पर मुहर लगा दी थी, लेकिन इसी बीच मामला अदालत में पहुंच गया।
शनिवार को मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर अनिल कुमार ने फैसला सुरक्षित रख लिया। शाम तक फैसला आने की उम्मीद बनी रही, लेकिन बाद में पता चला कि अब सोमवार तीन अगस्त को इस पर फैसला सामने आएगा।