फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं पता चला मौत का कारण

Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस मामले में विसरा रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी कोतवाली ओपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है लेकिन मौत के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने विसरा सुरक्षित किया है, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा, और प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बताते चलें नगर के मोहल्ला मीरानपुरा रौजा कबिस्तान से बीते 20 जून को दफनाई गई विवाहिता नाजनीन के शव को 27 जून को तहसीलदार राजेश सिंह की मौजूदगी कब्र खोद कर निकाला गया था। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में विवाहिता नाजनीन के पिता मोहम्मद शोएब खान निवासी मोहल्ला लालपुर कस्बा भदरसा थाना पूरा कलंदर जिला फैजाबाद ने अपनी पुत्री का दहेज के लिए हत्या करने की शिकायत करते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

डीएम ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवाकर चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया था। मृतका का विवाह 27 नवंबर 2010 को नगर के मोहल्ला हयातगंज निवासी शहनवाज आलम उर्फ शानू पुत्र मुन्ना बनारसी के साथ हुआ था। बीते 20 जून को नाजनीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें