बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रामडीह सराय शुकुलबाजार में एक युवक शनिवार सुबह तालाब में मृत मिला। युवक की पहचान रामडीह सराय निवासी राजेश (32) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजेश शनिवार सुबह गांव के विद्यालय के पीछे स्थित तालाब की तरफ गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर बसखारी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही कि पानी में डूबने से राजेश की मौत हुई। एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने कार्रवाई की जाएगी।