फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईवे पर बम-बम, बसें गईं थम

Sat, 19 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन में खड़ी बसें। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के प्रमुख मार्गों पर कांवड़ यात्रियों की दिन भर भीड़ रही। इस यात्रा के चलते दो प्रमुख हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद किए जाने से अकबरपुर डिपो की 25 बसों का संचालन ठप हो गया। ये बसें शनिवार को डिपो व अन्य स्थानों पर खड़ी रहीं। इससे परिवहन निगम को चार लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सावन में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत अकबरपुर-अयोध्या हाईवे और टांडा-अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। इसके साथ बस्ती-आजमगढ़ हाईवे को एकल दिशा कर दिया गया है।
इस प्रतिबंध का सबसे ज्यादा असर परिवहन निगम की बसों के संचालन पर पड़ रहा है। इस परेशान को देखते हुए रोडवेज के एआरएम ने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की प्रशासन से मांगी थी, जो नहीं मिली। इसके चलते अकबरपुर डिपो की 55 बसों में से 30 का ही संचालन शनिवार को हो सका। रोडवेज की 25 बसें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

एआरएम कार्यालय के अनुसार बसों का संचालन न होने से लगभग चार लाख रुपये की चपत विभाग को लगी। जिन बसों का संचालन हो रहा है उनके लिए डीजल की व्यवस्था आजमगढ़ व लखनऊ से की जा रही है। पहले यह व्यवस्था अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में होती थी।


परेशान हुए सैकड़ों मुसाफिर
25 बसों का संचालन नहीं होने से शनिवार को सैकड़ों यात्रियों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। शनिवार को बस के इंतजार में बस अड्डे पर पहुंचे यात्री भटकते नजर आए। परिवार के साथ लखनऊ जाने के लिए अकबरपुर बस अड्डा पहुंचे राजेंद्र कुमार ने बताया कि काफी इंतजार करने पर बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बसों का संचालन हो रहा है। इस पर राजेंद्र व उनके परिजनों को कई किलोमीटर दूर एक्सप्रेस वे पर पड़ा। आजमगढ़ जाने के लिए कटरिया याकूबपुर बाइपास के निकट बस में सवार होने पहुंचे राहुल व इमरान ने बताया कि बस अड्डा पहुंचने पर पता चला कि वहां से संचालन नहीं हो रहा। बताया गया कि कटरिया याकूबपुर बाइपास से बस मिलेगी। डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली है।


30 बसों का हुआ संचालन
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बसों के संचालन की अनुमति नहीं दी। ऐसे में 55 में से 30 बसों का ही संचालन शनिवार को किया जा सका।
विज्ञापन

-बीसी राम, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें