फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 05 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर के वाजिदपुर गांव में बाइक की टक्कर लगने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, एक वृद्ध समेत कुल छह लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। वाजिदपुर गांव निवासी नितिन (4) पुत्र महेंद्र बुधवार शाम घर के निकट खेल रहा था। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।

घटना के बाद परिवारीजन व अन्य लोग बालक को गंभीर अवस्था में लेकर नगपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। एसओ परमानंद राम ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 फैजाबाद जनपद के तारुन थाना अंतर्गत बरेठा गांव निवासी अशीष गुप्ता (30) पुत्र रामदयाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय यादव नगर चौराहा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया।

वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसके सिर में अधिक चोटें आई थीं। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत मखदूमपुर गांव निवासी रामसूरत (50) पुत्र नंदूराम व राजितराम (65) पुत्र रामयज्ञ बुधवार सुबह एक ही बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, रजितराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी अनिल (30) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से फव्वारा तिराहा के निकट पहुंचा था।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनके अलावा मालीपुर थाना अंतर्गत कबूलपुर गांव निवासी करुणाशंकर (28) पुत्र देवप्रभाकर मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, फैजाबाद जनपद के हैदरगंज निवासी शक्ति (54) पुत्र योगेंद्र बुधवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आ रहा था। पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें