अंबेडकरनगर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के ओम प्रकाश की मलेशिया में तीन मंजिला आवास से गिरने के कारण गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है। इस मामले में सांसद लालजी वर्मा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मृतक के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की मांग की है।
पत्र के अनुसार अकबरपुर के औरंगनगर पहितीपु निवासी ओम प्रकाश मलेशिया में एक कंपनी में क्लीनर के पद पर कार्यरत थे। सात सितंबर 2026 को वहां तीन मंजिला आवास पर चढ़ते समय गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। गंभीर हालत में वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आठ दिन बीत जाने के बाद भी उनका शव अंबेडकरनगर नहीं आ पाया है। इसी मामले में परिजनों ने सांसद से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)