फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रीति भोज का सामान लेने निकले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर में सोमवार को हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को दरियापुर बंजारा गांव निवासी राधेश्याम (35) बाइक से बाजार गया था। उसके छोटे भाई घनश्याम का विवाह रविवार को हुआ था। सोमवार को घर पर प्रीति भोज का आयोजन था। इसी सिलसिले में वह कुछ सामान लेने बाजार गया था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बिजली के खंभे से भी जाकर टकरा गया।
हेल्मेट न पहने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम की मौत के बाद से वैवाहिक आयोजन की खुशियां गम में बदल गईं। उधर थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी युवक सोमवार को बाइक से घर जा रहा था। अतरौरा गांव के निकट बहिया तालाब के किनारे वह अनियंत्रित हो गया और बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे इलाज के लिए अयोध्या लेकर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें