फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 50 घंटे से अंधेरे में हैं गदायां मोहल्ले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 50 घंटे से अकबरपुर नगर के गदायां की लगभग दो हजार की आबादी अंधेरे में है। शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश में बिजली का खंभा टूटकर गिर गया था। इसे अब तक बदला नहीं जा सका है। इससे पेयजल की किल्लत व भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से गदायां के लोग बीते 50 घंटे से मुश्किलों से घिरे हुए हैं। दरअसल गत शनिवार को दोपहर बाद जब तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी तो एक खंभा टूटकर गिर पड़ा। नतीजा यह हुआ कि पूरे मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह कि अब तक खंभे को नहीं बदला जा सका है।
मोहल्ले के अखिलेंद्र प्रताप, रामजियावन, बृजभूषण, ममता, राजन, बृजेश, रामसुमेर, कंचन, जैगम व अनीस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे अधिक मुश्किल पेयजल को लेकर हो रही है। इसके लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दिन तो किसी प्रकार से गुजर जाता है लेकिन भीषण गर्मी में रात गुजारने में परेशानी होती है। खंभा के टूटने के बारे में जानकारी जिम्मेदारों को कई बार दी गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे समस्या बढ़ती जा रही है। कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर अधिशासी अभियंता विद्युत अनूप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को खंभा बदले जाने का निर्देश दिया गया है। सोमवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें