फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेत से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। गेहूं की सिंचाई कर दोस्त के साथ बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के कुरांव गांव निवासी सोनू उर्फ अविनाश पांडेय (30) अपने दोस्त हरिकेश यादव (32) निवासी सगहापुर के साथ गेहूं की सिंचाई कर बाइक से घर लौट रहा था। भूपतिपुर कोड़रा मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों को पदुमपुर बाजार स्थित एक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सोनू को आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। आजमगढ़ पहुंचने पर सोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घर लौट आए।
विज्ञापन

सोनू की मौत से पत्नी कुमुद का रो-रोकर बुराहाल है। दो वर्ष पहले ही सोनू की शादी हुई थी। वहीं लंबे समय से अस्वस्थ चल रही मां की हालत भी हादसे को सुनकर बिगड़ गई।
दूसरे घायल हरिकेश यादव का उपचार गंभीर दशा में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने बताया कि सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें