विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में बुधवार देर शाम एक विक्षिप्त युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रांची निवासिनी शाहीन खातून (25) पुत्री मोहम्मद आजम बुधवार देर शाम दरगाह किछौछा स्थित नीर शरीफ तालाब के किनारे बैठी हुई थी।
बताया जाता है कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर एसओ महेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवती विक्षिप्त थी। उस पर ऊपरी साया से परेशान परिवारीजन उसे लेकर दस दिन से दरगाह परिसर में रह रहे थे।