अंबेडकरनगर। कोटवा महमदपुर उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर 18 दिन बाद बदला जा सका है। 40 एमवीए के नए ट्रांसफाॅर्मर से शुक्रवार को आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे एक लाख आबादी का बिजली संकट दूर होने की उम्मीद है।
उपकेंद्र में लगा 63 एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफाॅर्मर 28 अगस्त को फुंक गया था। इससे उपकेंद्र दूसरे 63 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर पूरा भार आने के साथ करीब सवा लाख आबादी बिजली कटौती से परेशान होने लगी। कुछ फीडरों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे उपकेंद्र से बिजली देने की व्यवस्था की गई। इसके बाद भी बिजली कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही थी।
उपकेंद्र के लिए वाराणसी से नया ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया। गत दिनों आए ट्रांसफाॅर्मर को उपकेंद्र में 18 दिन बाद लगाया जा सका। उसे संचालित करने के लिए लखनऊ से तकनीकी टीम बुलाई गई। शुक्रवार को नए ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे लोगों को बिजली कटौती से कुछ राहत मिली लेकिन ट्रिपिंग व लोवोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
वर्जन
आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत
नए ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया है। सभी क्षेत्रों में सुचारू बिजली आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-शिवेंद्र पांडेय, एसडीओ