फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में डूबे युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बृहस्पतिवार को नदी में डूबे युवक का शव शुुक्रवार दोपहर बाद बंदीपुर के पास मिला। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैतपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कला निवासी परमेंद्र निषाद (32) पुत्र मुन्नीलाल तमसा नदी में मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। बाद में उसका शव बंदीपुर के पास नदी में उतराता मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें