फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन

- जफरपुर मुरगुजार गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
जलालपुर। मालीपुर थाना अंतर्गत जफरपुर मुरगुजार गांव निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी ईश्वरदत्त (26) पुत्र शिवदत्त शुक्रवार सुबह सुरहुरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से पैदल ही निकला। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग गांव के बाहर बाग की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। बाग में आम के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। उसकी पहचान ईश्वरदत्त के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी होते ही रोते-पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। इस बीच जानकारी होते ही एसओ मालीपुर नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिवारीजनों व ग्रामीणों से जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। उसने खुदकुशी क्यों की, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें