फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से निजी लाइनमैन की मौत, विद्युत कर्मियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बिजली की गड़बड़ी दूर कर रहे निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आने गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अयोध्या रेफर कर दिया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता समेत चार कर्मचारियों खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के केशरपुर गांव का है। बताया जाता है कि पड़ोसी गांव अलऊपुर निवासी जयपाल (26) पुत्र बखेड़ू प्रजापति तेेंदुआईकला विद्युत उपकेंद्र पर दिहाड़ी लाइनमैन के तौर पर काम करता है। शनिवार को वह शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इस बीच तार में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे जयपाल उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक जयपाल बुरी तरह झुलस चुका था। इसी बीच सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तत्काल जहांगीरगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे मंडलीय चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर मृतक की पत्नी संगीता ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता डीके पटेल समेत लाइनमैन रामवचन, संविदा कर्मी सुनील व पूरन के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसओ पीएन तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें