फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गर्भवती पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ससुराल गए युवक की सोमवार देर शाम मौत हो गई। पिता ने थाने में तहरीर देकर पुत्र की मौत में अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के अहिरूपुर निवासी अनिरुद्घ अपने चचेरे भाई राकेश के साथ सोमवार देर शाम कटका थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां गांव निवासी श्रवण निषाद की पुत्री पुष्पा से एक वर्ष पहले अनिरुद्घ का विवाह हुआ था।
पुष्पा इन दिनों गर्भवती है। वह उसी से मिलने पहुंचा था। वहां रात में किसी समय उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने अनिरुद्घ के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कटका पुलिस गांव पहुुंच गई। वहां चारपाई पर शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्घ जब वहां पहुंचा तो वह नशे में था। वहां आने के बाद भी उसने शराब पी। इसके बाद वह सो गया। बताया गया कि सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह मृत मिला। उधर मौके पर पहुंचे अनिरुद्घ के पिता हीरालाल ने पुलिस को लिखित सूचना देकर कहा कि उन्हें शक है कि उनके पुत्र के साथ कोई घटना घटी है।
अनिरुद्घ की मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। एसओ कटका अभय मौर्य ने बताया कि युवक की मौत ससुराल में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने कहा कि शराब पीने के चलते मौत होने की आशंका नहीं है। कारण यह कि अनिरुद्घ के साथ गए राकेश ने भी शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें