फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में स्नान करने गया मूकबधिर युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र में सरयू नदी में नहाने गया मूकबधिर युवक बृहस्पतिवार को नदी में डूब गया। देर शाम तक गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मुबारकपुर मोहल्ला निवासी फखरुद्दीन (22) मूकबधिर है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे घर से 50 मीटर दूर सरयू नदी के डुहिया घाट पर नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर घटना स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि देर शाम तक चले सर्च अभियान में युवक का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को दोबारा तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें