फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के भिदूण गांव में ननिहाल आए सिरफिरे युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसके गले पर चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। इसके बाद आरोपी घर में रखे 45 हजार रुपये नकद व जेवर लेकर फरार हो गया। परिजरों ने गंभीर दशा में किशोरी को बसखारी सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भिदूण गांव निवासी एक किशोरी सोमवार को अपने घर पर मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। आरोप है कि इसी बीच गांव स्थित ननिहाल आया अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलार गोसाई का पूरा निवासी अंकित चौरसिया किशोरी के घर पहुंच गया। चर्चा है कि आरोपी किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। घर में किशोरी को अकेला पाकर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसके गले पर कई बार चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपी घर में रखी नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया।
चीख पुकार सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर दशा में उसे उपचार के लिए बसखारी सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अश्विनी मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी अंकित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का उपचार कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें