फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रील बनाने के दौरान कार से भिड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित ओवरब्रिज पर रील बनाने के दौरान बाइक सवार युवक कार से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के रोहनपारा भटपुरवा गांव निवासी मुकद्दर (21) सोमवार को वैवाहिक आयोजन में भागीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह अकबरपुर नगर के बीच स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचा तो वह चलती बाइक पर ही रील बनाने लगा। इसी बीच सामने से अचानक कार आ गई। युवक रील बनाने में इतना तल्लीन था कि उसे कार दिखाई ही नहीं दी। इसके चलते उसकी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर जाम लग गया। जानकारी होते ही यातायात प्रभारी व कस्बा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारु किया। साथ ही एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें