टांडा मार्ग के एचडीएफसी बैक के सामने बिना सुरक्षा जाली के गुजरा बिजली तार।
अंबेडकरनगर। बिजली के तारों के नीचे सुरक्षा जाली लगाना जरूरी है, लेकिन शहर में बिना सुरक्षा जाली के लगाए गए तार राहगीरों के लिए हादसे का सबब बने हैं। पावर काॅरपोरेशन बीते पांच वर्षों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बिजली सुधार के ऊपर खर्च करने का दावा कर रहा है।
बिजली विभाग कार्यालय से चंद कदम आगे अकबरपुर-टांडा मार्ग से शास्त्रीनगर के लिए 11 हजार वोल्ट की बिजली का तार लगाया गया है। इसके नीचे विभाग ने सुरक्षा जाली नहीं लगा रखी है। यदि तार टूटकर गिरा तो बढ़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं पाएगा। वहीं, अकबरपुर के पटेलनगर तिराहे पर 33 हजार वोल्ट के तार के नीचे से 11 हजार की लाइन गुजर रही है।