फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खुदवा शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 27 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
20 जून को नगर के मोहल्ला हयातगंज निवासी शहनवाज आलम उर्फ शानू पुत्र मुन्ना बनारसी उर्फ इरफामुद्दीन की पत्नी नाजनीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव को परिवारीजनों ने मीरानपुरा रौजा कब्रिस्तान में दफना दिया था।
विज्ञापन


इसी बीच मृतका के पिता मोहम्मद शोएब खान पुत्र मोहम्मद जिकिरिया खान निवासी मोहल्ला लालपुर कस्बा भदरसा थाना पूरा कलंदर फैजाबाद ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नाजनीन की हत्या दहेज को लेकर की गई है। पहले से ही उसकी पुत्री को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया था।

दूसरे दिन मंडलायुक्त फैजाबाद को भी प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिला मजिस्ट्रेट विवेक ने 26 जून को नाजनीन के शव को कब्र से निकलवा कर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस पर शनिवार दोपहर बाद तहसीलदार राजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी ओपी यादव ने  मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से कब्र की पहचान कराने के बाद खोदवाया। कब्र से शव निकलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें