संवाद न्यूज एजेंसीराजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। दो दिन पहले घर से लापता युवक का शव शनिवार को सरयू नदी के चांडीडीहा घाट पर उतराता मिला। जहांगीरगंज के हथिनालाल गांव से कुछ ग्रामीण पहुंचे तो युवक की पहचान हथिनालाला गांव निवासी सुशील कुमार (32) के रूप में हुई। सुशील कुमार बृहस्पतिवार देर शाम घर से निकला था। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को उसका शव सरयू नदी में उतराता मिला। सुशील के लगभग डेढ़ वर्ष की पुत्री है। पत्नी गर्भवती है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।