फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। गुरुवार भोर में घर से निकले युवक का शव गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जहांगीरगंज बसखारी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसकी बाइक भी उसी तालाब के पानी में डूबी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कटघर गांव के बाहर जहांगीरगंज बसखारी मार्ग के किनारे स्थित तालाब में एक शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तालाब में शव व बाइक होने की सूचना पाते ही थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त जहांगीरगंज के माधवपुर नई बाजार निवासी 30 वर्षीय उमेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही जहांगीरगंज पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उमेश का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें घर में कोहराम मच गया। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक उमेश भोर में ही बाइक लेकर घर से निकला था। परंतु उसने इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी कि वह कहां जा रहा है। परिजनों को लगा कि किसी काम से गया होगा और कुछ देर में लौट आएगा।
उमेश का शव जिस कटघर गांव स्थित तालाब के पास मिला है, उसकी दूरी माधवपुर गांव से करीब 3 किलोमीटर है। सड़क के किनारे ही तालाब होने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई होगी, और तालाब में बाइक सहित गिर पड़ने से उसकी मौत हो गई होगी। वहीं युवक के भाई सुनील कुमार ने सड़क हादसा होने की बात को नकारते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस से मामले में केस दर्ज छानबीन करने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु हो जाने की पुष्टि की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें