फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से घर में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मखदूमपुर में मंगलवार सुबह घर में युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवपूजन (28) सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक शिवपूजन जब सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार परिजनों ने आवाज दी, फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजे को तोड़कर जब वे कमरे के अंदर गए तो वहां का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। शिवपूजन का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद टीम के साथ थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें