फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में बहता मिला नवजात का शव

Fri, 15 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के तमसा नदी में शुक्रवार को एक नवजात का शव लोगों को उतराता दिखा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद तमसा नदी के तट पर ही दफना दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक व्यक्ति के निधन के बाद तमसा तट पर अंतिम संस्कार प्रक्रिया में लोग पहुंचे। इसी बीच उन्हें नदी में एक नवजात का शव उतराता दिखा। शव को बाहर निकाला गया। बाद में कफन आदि मंगवााया। इसके बाद हिंदू धर्म के अनुसार शव को दफना दिया गया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई। कहा कि कहीं से बहकर नवजात का शव यहां आ गया। स्थानीय लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें