फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शारदा सहायक नहर में मिला शव

Tue, 13 May 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मंगलवार की सुबह रफीगंज क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव चकिया गांव के पास पानी में तैरता मिला, जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शव शारदा सहायक नहर की धारा में बहकर जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐदिलपुर गांव के पास तक पहुंच चुका था। इसके बाद कटका थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मामला आजमगढ़ जनपद का होने के कारण वहां की अतरौलिया थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सहारा ले रही है। शव की स्थिति से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या हादसे का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें