भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रासलपारा गांव में कच्ची दीवार ढहने से एक वृद्धा की मौत हो गई। गांव निवासी रुचि देवी (65) सोमवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच अचानक एक कच्ची दीवार ढह गई। रुचि देवी उसके मलबे में दब गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों ने ग्रामीण की मदद से मलबे से हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। गंभीर हालात में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।