जलालपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित गन्ने के खेत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली जलालपुर के महमदपुर गांव के एक गन्ने के खेत में सोमवार सुबह अज्ञात युवक का मिलने से हड़कंप मच गया। गन्ने के खेत में शव मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी। अनुमान है कि शव करीब तीन चार दिन पुराना है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेका गया है। कोतवाल मनीष कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना कैसे हुई और कब हुई इसकी छानबीन की जा रही है। अभी शव की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। इसके लिए भी आवश्यक प्रयास जारी है।