फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 247.67 लाख से दरवन झील का होगा विकास

Tue, 24 Mar 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत दरवन झील के पुनरोद्धार, सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए 247.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद झील क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। योजना के तहत झील परिसर में पार्किंग, टॉयलेट ब्लॉक, सिविल कार्य और आंतरिक सैनिटेशन कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था और दिशा सूचक संकेतक लगाए जाएंगे।
परियोजना में टिकट काउंटर, वुडेन कॉटेज और केयरटेकर रूम का निर्माण भी शामिल है। झील परिसर को चारदीवारी और प्रवेश द्वार के माध्यम से व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत सुरक्षित आवास, होटल और होमस्टे जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। गाइड्स और आपातकालीन सेवाओं के लिए आधुनिक और डिजिटल सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है। परियोजना को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें