फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रानी बाजार के पंडाल में हो रहे मां वैष्णो देवी के दर्शन

Tue, 23 Sep 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बलरामपुर के बिजलेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु 
विज्ञापन

विज्ञापन
गोंडा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। रानी बाजार में सजाए गए पंडाल में इस बार मां वैष्णो देवी के साथ दुर्गा जी और खाटू श्याम की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

खैरा भवानी मंदिर, काली भवानी मंदिर, वाराही देवी मंदिर, श्रीबानगढ़ देवी मंदिर, सम्मय माता मंदिर पोर्टरगंज सहित अन्य देवी स्थानों पर मंगलवार सुबह भक्तों ने पूजा-अर्चना की। खैरा भवानी मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रानी बाजार में जय माता की सेवक संघ के चंद्रमोहन मित्तल व शिवकुमार की ओर से पंडाल सजाया गया है। पंडाल में करीब 15 फिट ऊंची माता वैष्णो देवी, बाबा खाटू श्याम और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां दीपक, अंकित, शिवम, राज, जयराम आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यहां कई वर्षों से पंडाल सजाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें