फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक की भिड़ंत में डांसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी क्षेत्र के रिउना गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में गोविंद (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता दशरथ के मुताबिक उनका बेटा वैवाहिक कार्यक्रमों में डांस करता था। रविवार को महरूआ में एक कार्यक्रम में गए थे। भीटी-महरूआ मार्ग के रास्ते बाइक से वापस लौट रहे थे। रिउना के पास भीटी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उनको पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। वहां, हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सोमवार भोर तीन बजे उनकी वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुन पत्नी कोयल अचेत हो गई। पिता दशरथ और मां माधुरी बेटे की मौत से बदहवास हैं। गोविंद का दो साल पूर्व विवाह हुआ था। अभी कोई संतान नहीं है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें