फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसों से साइकिल सवार व बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
रामशंकर यादव।फाइल फोटो
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर शाम को अज्ञात वाहनों की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर व बुजुर्ग राहगीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर के ग्राम सदरपुर निवासी रामफेर (46) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने के लिए पड़ोस के गांव में गए थे। शाम करीब छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में अकबरपुर इलाके में जलालपुर मार्ग पर गंजा गांव के पास चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से शाम 07:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
उनके परिवार में पत्नी यशोदा देवी के अलावा पुत्री आंचल (18), काजल (16), प्रीति (14) के अलावा पुत्र गोलू (8) हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सिर से पिता का साया उठने से अब भरण पोषण का संकट भी खड़ा होने लगा है। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि अभी प्राथमिक सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर के मंगुराडिला में बृहस्पतिवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात कार की टक्कर से रामशंकर यादव (65) की मौत हो गई। भतीजे अनिल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे रामशंकर घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा उनके घर से करीब 50 मीटर दूरी पर हुआ। स्थानीय लोगों व परिजनों ने पहुंचकर घायलावस्था में सीएचसी जलालपुर पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया, वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रात करीब 11:30 बजे मृत घाेषित कर दिया।
मृतक किसान के परिवार में दो पुत्र हैं। पत्नी श्यामलली का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका है। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। परिवार में बड़े पुत्र रमेश यादव और छोटे पुत्र विकास यादव हैं। जलालपुर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें